फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: नाहन, ददाहू और संगड़ाह में भाजपा ने मनाया जश्न

विज्ञापन
दिल्ली में भाजपा की जीत पर नाहन में लड्डू बांटते भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डा. राजीव बिंदल। संवाद
विज्ञापन
दिल्ली में जीत पर आतिशबाजी कर मिठाई बांटी
विज्ञापन

बाजारों में निकाली विजय रैली

संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन/ददाहू/संगड़ाह (सिरमौर)। दिल्ली विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत को लेकर भाजपा ने जिले में जमकर जश्न मनाया। जिला मुख्यालय नाहन में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. राजीव बिंदल की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने लड्डू बांटे। आतिशबाजी कर एक-दूसरे को बधाई दी। इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
ददाहू और संगड़ाह में भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया। मिठाई बांटकर खुशी जाहिर की। ददाहू में भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेंद्र ठाकुर ने हाईकमान को बधाई दी। इस दौरान भाजपा मंडल ददाहू के अन्य नेता और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर हरिपुरधार और संगड़ाह में विजय रैली निकाल कर जीत का जश्न मनाया गया। इस अवसर पर सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने जीत की खुशी का इजहार करते हुए बाजार में मिठाइयां बांटीं। कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी के झंडे लहराकर और पटाखे फोड़ कर खुशी का इजहार किया।

कार्यकर्ताओं ने हरिपुरधार बाजार में जुलूस निकाला। इसमें प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी सदस्य बलबीर ठाकुर, जिला भाजपा प्रवक्ता मेलाराम शर्मा, जिला युवा मोर्चा के अध्यक्ष रणवीर ठाकुर, जिला महिला मोर्चा कार्यकारिणी सदस्य सुनीता ठाकुर और रेणुका मंडल महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष श्याम ठाकुर सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने जुलूस में भाग लिया।
विज्ञापन


इस अवसर पर जिला प्रवक्ता मेला राम शर्मा ने बताया कि दिल्ली में भाजपा की प्रचंड जीत ने यह साबित कर दिया है कि देश में सिर्फ भारतीय जनता पार्टी ही विकास के नाम पर बहुमत प्राप्त कर सकती है।

दिल्ली में भाजपा की जीत पर नाहन में लड्डू बांटते भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डा. राजीव बिंदल। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें