सिरमौर भाजपा ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी किए याद
नाहन (सिरमौर)। सिरमौर भाजपा ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन पर माल्यार्पण समारोह आयोजित किया। जिला कार्यालय नाहन में भाजपा के जिला अध्यक्ष विनय गुप्ता की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री के चित्र पर माल्यार्पण किया और उनके पद चिह्नों पर चलने की शपथ ली।
सुबह करीब 11:00 बजे यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसके बाद भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने आस्था स्पेशल स्कूल में जाकर दिव्यांग बच्चों को फल भी वितरित किए।
इस अवसर पर जिला प्रवक्ता राकेश गर्ग, नाहन मंडल के प्रेस सचिव धीरज गर्ग, ओमकार जमवाल, पार्षद अशोक विक्रम, मधु अत्री समेत भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। संवाद