बर्ड मैन ऑफ नेपाल ने दिया ‘पक्षियों को बचाओ, पर्यावरण बचाओ’ का संदेश
नाहन (सिरमौर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कौलांवालाभूड़ में बर्ड मैन ऑफ नेपाल के नाम से विश्वभर में विख्यात गौतम प्रसाद सपकोटा ने एक के बाद एक कई पक्षियों की आवाजें निकालकर सभी को चौंकाया।
उन्होंने छठी से 12वीं कक्षा के 150 बच्चों के समक्ष अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए पक्षियों को बचाओ, पर्यावरण का संदेश भी दिया।
बता दें कि गौतम प्रसाद सपकोटा 250 पक्षियों की आवाजें निकाल सकते हैं। वह जंगलों में जाकर आज भी नए-नए पक्षियों की आवाजें सीख रहे हैं। बुधवार को स्कूल परिसर में हुए कार्यक्रम के दौरान गौतम प्रसाद ने हिमाचल के राज्य पक्षी जुजुराना की भी आवाज निकाली। इससे पूर्व उप-प्रधानाचार्य डाॅ. आईडी राही ने उनका स्वागत किया।