फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूरजपुर के समीप सड़क हादसे में बाइक चालक गंभीर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पांवटा साहिब (सिरमौर)। देहरादून से पांवटा साहिब एनएच-07 पर सड़क हादसा हुआ। हादसे में बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई जिससे बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया है। निजी अस्पताल में उपचार के बाद घायल को हायर सेंटर रेफर किया गया है। पांवटा पुलिस टीम मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार अकील खान निवासी गुलाबगढ़ सूरजपुर इकाई से घर की तरफ लौट रहा था। इस बीच सूरजपुर गुरुद्वारा के पास पहुंचा। इस बीच पांवटा की तरफ से एक बाइक तेज रफ्तारी के चलते अचानक चालक संतुलन खो बैठा। बाइक चालक स्किड होकर गलत दिशा में एक घर के आगे जाकर रुका। हादसा होने पर बाइक चालक क्यारदा निवासी नरेश कुमार घायल हो गया। बाइक का अगले हिस्से को नुकसान पहुंचा है। घायल नरेश कुमार को एक थ्री व्हीलर से उपचार को सूरजपुर निजी अस्पताल पहुंचाया।
प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने घायल को आगामी उपचार के लिए हायर सेंटर रैफर कर दिया है। इस मामले की जांच मुख्य आरक्षी भूपेंद्र सिंह की टीम कर रही है। उधर, डीएसपी पांवटा साहिब बीर बहादुर सिंह ने पुष्टि की है। घायल बाइक चालक को हायर सेंटर रेफर किया गया है। आईपीसी की धारा-279 व 337 के तहत मामला दर्ज कर पांवटा थाना टीम जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें