फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: पंजाब की गाड़ी की टक्कर से बाइक सवार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब की गाड़ी की टक्कर से बाइक सवार घायल
विज्ञापन

पुलिस ने मामला दर्ज करके छानबीन की शुरू : डीएसपी
संवाद न्यूज एजेंसी
राजगढ़ (सिरमौर)। ग्राम पंचायत दीदग के कुड़िया कडंग निवासी वीरेंद्र कुमार पुत्र सुंदर सिंह ने पुलिस को सूचना दी कि राजकुमार मेरा छोटा भाई है जो राजगढ़ बाजार में इलेक्ट्रॉनिक की दुकान करता है। वह 23 जून को जब अपने मोटर साइकिल से घर आ रहा था तो उसे छिछड़ियाधार के नजदीक एक तेज रफ्तार पंजाब की गाड़ी ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन

इससे वह मोटर साइकिल सहित सड़क पर गिर गया और उसकी टांगों, छाती और शरीर में अंदरुनी चोटें आईं। पंजाब की गाड़ी का चालक मौके से राजगढ़ की तरफ भाग गया। जब वह शिकायत करने राजगढ़ थाना पहुंचा तो बेहोश हो गया जिसे पुलिस अस्पताल ले गई। यहां से उसे जिला अस्पताल सोलन रेफर किया गया। डीएसपी वीसी नेगी ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज करके छानबीन प्रारंभ कर दी है।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें