तीखे मोड़ पर सामने से आ रही पिकअप को देखकर खोया संतुलन
पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की
संवाद न्यूज एजेंसी
रोनहाट (सिरमौर)। शनिवार सायं रोनहाट के समीप दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। यहां शिलाई से रोनहाट की तरफ आ रहे बाइक सवार की हादसे में मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रोनहाट के समीप बाइक सवार नवीन कुमार (30) पुत्र आत्मा राम निवासी गांव कुमली (शरली-मानपुर), कमरऊ शिलाई की तरफ से रोनहाट की तरफ जा रहा था। इसी दौरान दूसरी दिशा से एक पिकअप रोनहाट से शिलाई की तरफ जा रही थी। तीखे मोड पर पिकअप देखकर बाइक सवार अपना संतुलन खो बैठा। बाइक सवार करीब 150 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। इस दौरान उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
सूचना मिलते ही प्रशासन तथा पुलिस की टीमें मौके पर पहुची। अंधेरे में शव को खाई से निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए शिलाई में लाया। रोनहाट के नायब तहसीलदार जय कृष्ण जस्सल ने बताया की प्रशासन ने फोरी राहत के रूप में पच्चीस हजार की राशि परिवार को दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
संवाद