फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: अजौली से कांशीपुर मार्ग पर सड़क दुर्घटना में बाइक चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में बाइक चालक की मौत
विज्ञापन

आरोपी ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पुरुवाला पुलिस थाना के तहत पड़ने वाले अजौली कांशीपुर सड़क पर दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक ट्रैक्टर ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चालक की मौत हो गई है। आरोपी ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
जानकारी के अनुसार कांशीपुर से अजौली मार्ग पर एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर व बाइक में टक्कर हो गई। हादसे में बाइक चालक आनंद किशोर (48) पुत्र वसीया राम की मौके पर ही मौत हो गई है। बुधवार को मृतक चालक का पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएसपी पांवटा मानवेंद्र ठाकुर ने पुष्टि करते हुए कहा कि आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शव का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें