संवाद न्यूज एजेंसी
ददाहू (सिरमौर)। भीम आर्मी भारत एकता मिशन और दलित शोषण मुक्ति मंच के संयुक्त तत्वावधान में 14 अप्रैल को आंबेडकर जयंती का जिला स्तरीय कार्यक्रम रेणुकाजी में आयोजित किया जाएगा। भीम आर्मी रेणुकाजी विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष बलबीर सिंह ने बताया कि कुब्जा पवेलियन में होने वाले इस कार्यक्रम की अध्यक्षता भीम आर्मी के प्रदेश उपाध्यक्ष सन्नी सिंह करेंगे। जबकि शिमला लोकसभा क्षेत्र के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह धर्मा विशेष अतिथि होंगे। इसके अलावा कार्यक्रम में प्रदेश व जिला कार्यकारिणी के अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे।
-संवाद