फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: भवान सिंह और विशारद सिंह सह संयोजक नियुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा हिमाचल प्रदेश शिक्षक की जिला इकाई का किया विस्तार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश शिक्षक प्रकोष्ठ ने जिला कार्यकारिणी का विस्तार कर दिया है। नियुक्त किए सभी जिला सह-संयोजकों की तुरंत प्रभाव से नियुक्तियां लागू होंगी।
विज्ञापन

शिक्षक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अजय शर्मा ने बताया कि प्रदेश शिक्षक प्रकोष्ठ के संयोजक पुरुषोत्तम शर्मा, भाजपा जिला अध्यक्ष धीरज गुप्ता से चर्चा के बाद सह संयोजकों की नियुक्ति की घोषणा की गई है। इनमें भवान सिंह नेगी (शिलाई), अमर सिंह (शिलाई), प्रेम दत्त (पच्छाद), हीरा पाल शर्मा, (रेणुका), भीम सिंह शर्मा, (रेणुका), श्याम गोयल (नाहन), महिमा दत्त (नाहन) और विशारद सिंह (पांवटा- साहिब) को सह संयोजक बनाया गया है।
विज्ञापन

अजय शर्मा ने कहा कि शीघ्र ही प्रकोष्ठ की मंडल इकाइयों का गठन किया जाएगा। इसमें प्रत्येक मंडल से एक संयोजक एवं चार सह संयोजकों को नियुक्ति की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें