फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: हरियाली तीज पर शिव-पार्वती की पूजा कर परिवार की खुशहाली की कामना की गई

विज्ञापन
हरियाली तीज पर भारत विकास परिषद पांवटा साहिब इकाई के कार्यक्रम में भाग लेती महिलाएं। स्रोत। परि
विज्ञापन
हरियाली तीज पर भारत विकास परिषद पांवटा साहिब शाखा ने मनाया हरियाली तीज
विज्ञापन

महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा, लोकगीतों, नृत्य और झूलों का आनंद लिया
शिव-पार्वती की पूजा कर परिवार की खुशहाली की कामना की गई
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। भारत विकास परिषद पांवटा साहिब शाखा ने हरियाली तीज पर्व पर समारोह आयोजित किया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस दौरान महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा, लोकगीतों, नृत्य और झूलों का आनंद लिया तथा शिव-पार्वती की पूजा कर परिवार की खुशहाली की कामना की।
इस दौरान परिषद की सदस्यों अंजलि मित्तल, मीनाक्षी सैनी, रजनी गुप्ता, रजनीश शर्मा, सुमन गुप्ता नम्रता जैन, गीता पवार, मीनाक्षी शर्मा ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। भारत विकास परिषद की शाखा द्वारा सावन मास में हरियाली तीज का त्योहार अत्यंत उत्साह, उल्लास और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य कार्यक्रम और गतिविधियां सांस्कृतिक कार्यक्रम में गणेश वंदना, सावन के पारंपरिक गीत और मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किए गए। इस दौरान मेहंदी और अन्य मनोरंजक खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ।-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें