पांवटा साहिब(सिरमौर)। शिक्षा खंड पांवटा साहिब की राजकीय उच्च पाठशाला भाटांवाली ने राज्य एवं जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन किया है। स्कूल की मुख्य अध्यापिका शैली कुमारी ने टीम कोच और खिलाड़ियों को बधाई दी है।
शारीरिक शिक्षक सुरेश कुमार ने बताया कि राज्य स्तरीय जुडो प्रतियोगिता में स्कूल के छात्र अंतरिक्ष शर्मा ने कांस्य पदक प्राप्त किया है। जिला स्तरीय योगा प्रतियोगिता में स्कूल की छात्राओं ने तृतीय स्थान प्राप्त कर स्कूल के लिए उपलब्धि हासिल की है। स्कूल के खिलाड़ियों ने राज्य एवं जिला स्तर पर स्कूल और पांवटा का नाम रोशन किया है।