फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: नाहन में सनातन धर्म शैली में बनेगा भगवान श्री जगन्नाथ का प्रवेशद्वार

विज्ञापन
भगवान श्री जगन्नाथ मंदिर के प्रवेशद्वार की आधारशिला के पावन मौके पर श्रद्धालुओं को तिलक लगाते र
विज्ञापन
सचित्र...
विज्ञापन

नाहन में सनातन धर्म शैली में बनेगा भगवान श्री जगन्नाथ का प्रवेशद्वार

दिल्ली गेट के समीप पहले प्रवेशद्वार का हुआ श्रीगणेश, चार और बनेंगे

शिलान्यास के दौरान खूब गूंजे जयकारे, सैकड़ों भक्तों ने की शिरकत

संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। उत्तर भारत के प्राचीन श्री जगन्नाथ मंदिर नाहन के पहले प्रवेशद्वार के निर्माण का श्रीगणेश हो गया। करीब चार साल से प्रस्तावित इस गेट के शिलान्यास के दौरान भगवान श्री जगन्नाथ के खूब जयकारे गूंजे।

दिल्ली गेट के समीप बनने वाले इस प्रवेशद्वार का शिलान्यास मंत्रोच्चारण के साथ हुआ। श्री जगन्नाथ रथ यात्रा मंडल के अध्यक्ष प्रकाश बंसल ने इसकी आधारशिला रखी। इस पावन मौके पर कालीस्थान मंदिर नाहन के महंत किशोरीनाथ, श्री जगन्नाथ मंदिर के पुजारी आचार्य रामदत्त शर्मा समेत सैकड़ों भक्त शामिल हुए।
विज्ञापन


इस प्रवेशद्वार का निर्माण कार्य फरवरी तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है, जिस पर 15 लाख रुपये का खर्च आएगा। भगवान श्री जगन्नाथ के भक्तों के सहयोग से ही इसका निर्माण किया जाएगा। इसके बाद चार और प्रवेशद्वार भी बनाए जाएंगे।

श्री जगन्नाथ रथ यात्रा मंडल के अध्यक्ष प्रकाश बंसल ने कहा कि पहले प्रवेशद्वार के निर्माण का श्री गणेश हो चुका है। ये चार साल से प्रस्तावित था। दिल्ली गेट से लेकर श्री जगन्नाथ मंदिर तक लाल पत्थर भी लगाया जाएगा।

दिल्ली गेट के पास ये प्रवेशद्वार बनने के बाद दूसरा रघुनाथ मंदिर, तीसरा दोसड़का, चौथा प्रवेशद्वार बनोग और पांचवां प्रवेश द्वार हरियाणा और हिमाचल की सीमा पर कालाअंब में तैयार होगा।

करीब तीन करोड़ इन प्रवेशद्वारों के निर्माण पर खर्च आएगा। नाहन स्थित भगवान श्री जगन्नाथ का मंदिर प्रसिद्घ और प्राचीन सिद्घपीठ है।

इस अवसर पर मंडल समिति के उपाध्यक्ष पीयूष गर्ग, महासचिव भुवन जोशी, कोषाध्यक्ष योगेश जैन, पार्षद मधु अत्री, सतीश गर्ग व दीपक अग्रवाल सहित सैकड़ों भक्त मौजूद रहे। इस दौरान भक्तों को लड्डू, हलवे व केले आदि का प्रसाद वितरित किया गया।



...

अद्वितीय, निराला, अनोखा और दर्शनीय होगा प्रवेशद्वार

श्री जगन्नाथ मंदिर के पुजारी आचार्य रामदत्त शर्मा ने बताया कि प्रवेशद्वार सनातन धर्म शैली से बनेगा। ये प्रवेशद्वार न केवल अनोखा व अद्वितीय होगा, बल्कि निराला और दर्शनीय भी होगा।

श्री जगन्नाथ की प्रेरणा और आशीर्वाद से इसका नजारा दिन में कुछ और रात्रि को कुछ और ही दिखेगा। इसका 80 फीसदी कार्य प्राचीन शैली और 20 फीसदी आधुनिक तकनीक (नए वर्जन) से होगा। ऐसा प्रवेशद्वार कभी किसी ने नहीं देखा होगा।
विज्ञापन


ये द्वार एक प्रतीक है कि हमारे धर्म के भीतर कैसे मंदिर होते थे। कैसे चिह्न होते थे। ये चिह्न भगवान जगन्नाथ को शक्ति को दर्शाएंगे। उन्होंने कहा कि पांच साल के भीतर पांचों प्रवेशद्वार तैयार हो जाएंगे। ये सब कार्य भक्तों के सहयोग से किया जा रहा है।

भगवान श्री जगन्नाथ मंदिर के प्रवेशद्वार की आधारशिला के पावन मौके पर श्रद्धालुओं को तिलक लगाते र

भगवान श्री जगन्नाथ मंदिर के प्रवेशद्वार की आधारशिला के पावन मौके पर श्रद्धालुओं को तिलक लगाते र

भगवान श्री जगन्नाथ मंदिर के प्रवेशद्वार की आधारशिला के पावन मौके पर श्रद्धालुओं को तिलक लगाते र

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें