फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: रामपुर जटान स्कूल के 200 बच्चों के लिए भेंट किए 100 बेंच

विज्ञापन
विज्ञापन
कालाअंब/नाहन (सिरमौर)। राजकीय प्राथमिक पाठशाला रामपुर जटान के बच्चों के चेहरों पर उस समय मुस्कान छा गई, जब उन्हें बैठने के लिए 100 नए बेंच प्रदान किए गए। अब स्कूल के नन्हे-मुन्नों को टाट-पट्टी या ठंडे फर्श पर बैठकर पढ़ाई करने के लिए मजबूर नहीं होना पड़ेगा। रोटरी क्लब नाहन के अध्यक्ष मनीष जैन ने बताया कि विद्यालय प्रबंधन ने क्लब को स्कूल में बैठने की उचित व्यवस्था न होने की समस्या से अवगत कराया था। स्कूल में लगभग 200 विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। इनमें से अधिकांश बच्चे श्रमिक और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों से संबंध रखते हैं। क्लब ने इस विषय को जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक रचित शर्मा के समक्ष रखा। उनके विशेष सहयोग से इस मांग को विर्गो एल्युमिनियम और राम प्रकाश विर्गो फाउंडेशन तक पहुंचाया गया। फाउंडेशन ने अपने कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व कार्यक्रम के तहत तुरंत 100 स्कूल बेंच स्वीकृत कर विद्यालय को उपलब्ध करवा दिए। विद्यालय प्रबंधन समिति और स्कूल प्रशासन ने इस सराहनीय कार्य के लिए रोटरी क्लब नाहन, जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक रचित शर्मा, राम प्रकाश विर्गो फाउंडेशन और विर्गो एल्युमिनियम का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर रोटरी क्लब नाहन की ओर से ललित शर्मा, श्यामलाल खिंदडी, संदीप शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। वहीं, विर्गो एल्युमिनियम की तरफ से एचआर हेड विनोद कुमार शर्मा, विद्यालय की मुख्य अध्यापक हेमा पंडित मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें