फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: एमडीआर बेहड़ेवाला से कुंजा मतरालियों तक खस्ताहाल

विज्ञापन
बेहड़ेवाला से कुंजा मंत्रालय संपर्क मार्ग  बदहाल , पैदल चलना भी मुश्किल/ सँवाद
विज्ञापन
बरसात के बाद टूटी सड़क की मरम्मत नहीं हो सकी, लोग परेशान
विज्ञापन

राहगीरों और छोटे वाहन चालकों को हर वक्त रहता है हादसों का खतरा

संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा साहिब से भगानी सड़क पर बेहड़ेवाला से कुंजा मतरालियों के लिए निकलने वाली संपर्क सड़क बदहाल है। इस मार्ग की हालत विगत बरसात में टूटने पर खस्ताहाल हो चुकी है, लेकिन अब तक मरम्मत नहीं हो पाई है। हल्की बारिश से सड़क तालाब का रूप ले लेती है। राहगीरों को पैदल तक चलना कठिन हो रहा है। दोपहिया वाहन चालक कई बार हादसों का शिकार हो चुके हैं। क्षेत्रवासियों ने लोक निर्माण विभाग से इस मार्ग की शीघ्र मरम्मत करने की मांग उठाई है।

स्थानीय निवासी बीआर चौहान देवेंद्र कंवर, जगमोहन सूर्या, नरेश चौहान, मंगल सिंह, रतिराम और समाजसेवी नाथू राम चौहान ने बताया कि बेहड़ेवाला से कुंजा मतरालियों संपर्क मार्ग की मरम्मत नहीं हो रही है। सड़क पर इतने गड्ढे हो चुके हैं कि पैदल तक राहगीर नहीं चल पा रहे है। कई स्थलों पर सड़क इस कदर टूटी है कि बारिश होते ही सड़क तालाब का रूप ले लेती है। रात के समय कई दोपहिया वाहन चालक हादसों का शिकार हो चुके हैं।
विज्ञापन

करीब 1200 से अधिक परिवारों को ये सड़क जोड़ती है, लेकिन इसकी दुर्दशा इतनी खराब हो चुकी है कि दोपहिया वाहन चालक डर-डर कर चलते हैं। कुछ स्थलों से सड़क काफी नीचे होने से भी काफी अधिक दिक्कतें आ रही हैं। कई बार ग्रामीण लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को इस मार्ग की दशा सुधारने की गुहार लगा चुके हैं।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग से अधिशाषी अभियंता पांवटा साहिब दलीप तोमर ने कहा कि इस संपर्क मार्ग को लेकर क्षेत्रवासियों की शिकायत मिली है। इस मार्ग की मरम्मत हो अलग बजट प्रावधान की योजना तैयार की जा रही है। मार्च के बाद बजट प्रावधान होने पर ही सड़क की दशा सुधारने का कार्य शुरू होगा।
संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें