फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौहराधार में पहली बार विज्ञान की कक्षाएं होंगी आरंभ

Sat, 19 Mar 2016 07:47 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला नौहराधार (सिरमौर)।
विज्ञापन
परिषदीय विद्यालयों की परीक्षाओं - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल नौहराधार में पहली मर्तबा विज्ञान संकाय की कक्षाएं आरंभ हो रही है। इसके लिए स्कूल प्रशासन ने एक से 10 अप्रैल तक बिना लेट फीस के दाखिले शुरू किए हैं। इसके साथ ही वाणिज्य व कला संकाय में भी दाखिले शुरू किए जा रहे हैं।
विज्ञापन



स्कूल के प्रधानाचार्य केडी पोसवाल ने बताया कि नौहराधार में पहली बार विज्ञान की कक्षाएं शुरू हो रही हैं। सरकार द्वारा जारी अधिसूचना के आधार पर ही कक्षाएं शुरू की जा रही हैं। 10 अप्रैल तक बिना लेट फीस व उसके बाद 17 अप्रैल तक लेट फीस के साथ दाखिले लिए जाएंगे। जबकि 8 अप्रैल से कक्षाएं नियमित शुरू हो जाएंगी।


स्कूल एसएमसी प्रधान गुमान सिंह, अभिभावक भारत भूषण, लेखराज, योगेंद्र, तपेंद्र, रविंद्र, हरदेव, रमेश व प्रेम चौहान आदि ने बताया कि इससे पूर्व यहां के बच्चों को विज्ञान विषय की पढ़ाई करने के लिए राजगढ़ व सोलन जाना पड़ता था लेकिन अब बच्चे घर द्वार पर ही विज्ञान विषय की पढ़ाई कर सकेंगे। उन्होंने स्कूल में विज्ञान की कक्षाएं शुरू होने पर सीपीएस विनय कुमार का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें