फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: विद्यार्थियों को बताया जैविक खाद और खेती का लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में कनिष्ठ वर्ग में नमित, साक्षी, वरिष्ठ वर्ग में आयुषी और अशोक ने मारी बाजी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक उत्कृष्ट विद्यालय बेचड़ का बाग में विश्व पर्यावरण पखवाड़े के दूसरे दिन वीरवार को प्रधानाचार्य चिंतामणि शर्मा की अगुआई में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य चिंतामणि शर्मा ने बच्चों को पौधों की देखभाल, जैविक खेती और जैविक खाद की जानकारी दी। इससे पूर्व कई स्पर्धाएं आयोजित की गईं। इसमें कनिष्ठ वर्ग की प्रश्नोत्तरी में रमन सदन के नमित अत्री व साक्षी पहले स्थान पर रहे। वरिष्ठ वर्ग में सुभाष सदन की आयुषी व अशोक पहले और इसी सदन के शिवम व सोनाक्षी दूसरे स्थान पर रहे। भाषण स्पर्धा के कनिष्ठ वर्ग में साक्षी चौहान पहले व ज्योतिषा दूसरे स्थान पर रहीं। वरिष्ठ वर्ग में अशोक सदन की श्रुति पहले व सुभाष सदन की भारती दूसरे स्थान पर रहीं। नारा लेखन के कनिष्ठ वर्ग में टैगोर सदन का सूरज पहले व रमन सदन का विनायक दूसरे, वरिष्ठ वर्ग में रमन सदन की कृतिका पहले व दिव्या दूसरे स्थान पर रहीं। चित्रकला के कनिष्ठ वर्ग में शिवानी और वरिष्ठ वर्ग में पलक ने पहले स्थान पर जीत दर्ज की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें