फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: ऐतिहासिक गागल शिकोर तालाब का 18 लाख रूपये से होगा सौंदर्यीकरण

विज्ञापन
ऐतिहासिक गागल शिकोर तालाब, जिसका जीर्णोद्वार होना है। संवाद
विज्ञापन
ऐतिहासिक गागल शिकोर तालाब का 18 लाख रूपये से होगा सौंदर्यीकरण
विज्ञापन

पच्छाद की ऊंची पहाड़ी गागल सीकर में बने इस तालाब में पूरा साल रहता है पानी
तालाब के चारों ओर पत्थर की पीचिंग, छायादार पौधे, रेलिंग जैसे होंगे कार्य
देवराज शर्मा
सराहां (सिरमौर)। पच्छाद विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गागल शिकोर तालाब का बहुत जल्द सौंदर्यीकरण होगा। मनरेगा के तहत 18 लाख रुपये की राशि इसके सौंदर्यीकरण पर खर्च की जाएगी। बता दें कि यह तालाब ऊंची पहाड़ी गागल सीकर में है। इस तालाब का पानी पूरे साल नहीं सूखता और कमल के फूल भी खिलते हैं।
पंचायत ने इस प्राकृतिक तालाब का सौंदर्यीकरण करने का फैसला लिया है। मनरेगा के अंतर्गत इस तालाब की काया कल्प होगी। इस पैसे से इस तालाब के चारों ओर पत्थर की पीचिंग की जाएगी। छायादार पौधे लगाए जाएंगे। साथ ही रेलिंग बनाने के अलावा फूलों के पौधे भी लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

बता दें कि यह तालाब बजगा पंचायत के गागल शिकोर में दशकों पुराना तालाब है। पंचायत के माध्यम से इस तालाब की कभी कभार ही सफाई करवाई जाती थी। अब पंचायत ने 18 लाख रुपये से इस तालाब का सौंदर्यीकरण करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

गागल शिकोर निवासी किशन सिंह, बजगा पंचायत के पूर्व वार्ड सदस्य तेजवीर शर्मा, राजकुमार शर्मा, रणवीर सिंह, हरीश ठाकुर व सुखचैन सिंह ने बताया कि गागल शिकोर में ऐतिहासिक तालाब के जीर्णोद्धार से यह जगह पर्यटन की दृष्टि से विकसित होगी वहीं यहां आने वाले लोगों के आकर्षण का केंद्र भी होगी।
बजगा पंचायत के प्रधान मानसिंह ठाकुर ने बताया कि 18 लाख रुपये की राशि से तालाब का सौंदर्यीकरण किया जाएगा।
संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें