पांवटा साहिब (सिरमौर)। भूमि विवाद को लेकर हुई मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। माजरा पुलिस थाना के तहत पड़ने वाले टोकियो क्षेत्र में दो पक्षों के बीच भूमि विवाद के चलते जमकर मारपीट हुई।
इस दौरान खूब लाठी-डंडे भी चले। मारपीट में एक महिला की बाजू में गंभीर चोटें आई हैं। मारपीट की वीडियो सोशल वीडियो में वायरल हो गया है। माजरा थान पुलिस टीम ने मारपीट मामले की जांच शुरू कर दी है। माजरा पुलिस थाना के तहत टोकियो गांव में दो पक्षों के बीच स्थानीय निवासी ऊषा बेगम का कहना है भूमि विवाद चल रहा है।
दूसरे पक्ष ने डंडों और लाठियों से मारपीट की। मारपीट से उसकी बाजू टूट गई। बता दें कि मारपीट और गाली-गलौज की वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। इसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा। माजरा थाना पुलिस मारपीट मामले की तफ्तीश में जुट गई है।