शिलाई के ढाड़स में हिंदू सम्मेलन का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
शिलाई (सिरमौर)। शिलाई उपमंडल की ग्राम पंचायत बांदली के अंतर्गत ग्राम ढाड़स में हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रताप साम्याल रहे।
उन्होंने संघ की ओर से प्रतिपादित पंच परिवर्तन विषय पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए समाज को अपने गौरवशाली अतीत के प्रति सजग एवं जागरूक रहने का आह्वान किया। सम्मेलन में ग्राम ढाड़स सहित आसपास के गांवों से लगभग 200 लोगों ने सहभागिता की। कार्यक्रम का शुभारंभ एकल विद्यालय ढाड़स के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत मनोहारी स्वागत गीत से हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बहादुर सिंह शास्त्री ने श्रीमद्भागवत गीता के महत्व पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर जोगिंद्र सिंह, इंद्र सिंह, बच्चन सिंह, दीवान सिंह, रतन सिंह, दीपो देवी, तारा देवी, निशा देवी, गुलाबी देवी, मेंहदी देवी सहित कई लोग उपस्थित रहे। संवाद