फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: 16वें वित्तायोग की विकास कार्य योजना तैयार, पारदर्शिता पर जोर

विज्ञापन
ददाहू में आयोजित बीडीसी की बैठक में उपस्थित अधिकारी  व जनप्रतिनिधि। संवाद
विज्ञापन
सचित्र
विज्ञापन





पेयजल सुविधाओं को सुदृढ़ करने का निर्णय

संवाद न्यूज एजेंसी

ददाहू (सिरमौर)। विकास खंड ददाहू में 16वें वित्तायोग के तहत विकास कार्य योजना (सेल्फ) तैयार कर ली गई है। शुक्रवार को पंचायत समिति की बैठक में प्रस्तावित सेल्फ के अनुमोदन को लेकर विभिन्न विकास कार्यों पर चर्चा की गई।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए बीडीसी अध्यक्ष क्षमानंद शर्मा ने कहा कि वित्तायोग के तहत होने वाले विकास कार्यों में पूरी पारदर्शिता बरती जाए। योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचना सुनिश्चित किया जाना चाहिए।
विज्ञापन


बैठक में 16वें वित्तायोग के तहत टाइड और अनटाइड ग्रांट से प्रस्तावित योजनाओं पर चर्चा हुई। टाइड ग्रांट के तहत पेयजल योजनाओं को जलशक्ति विभाग के अधिकारियों के समन्वय से तैयार किया गया। पेयजल संबंधी कार्यों के लिए वित्तायोग से उपलब्ध राशि नियमानुसार हस्तांतरित करने का निर्णय लिया गया, ताकि क्षेत्र में पेयजल सुविधाओं को मजबूत किया जा सके।

बीडीओ ददाहू दर्शन लाल पुंडीर ने पंचायत प्रतिनिधियों को बीपीएल के नौवें चरण के संबंध में जानकारी दी। बैठक में वीबी-जी रामजी की अनुरूप विकास योजना को भी पारित किया गया। पंचायत समिति के 15 वार्डों और 26 पंचायतों में विकास कार्यों, पेयजल सुविधा समेत विभिन्न विभागों से जुड़े जनहित के मुद्दों पर भी चर्चा हुई।
विज्ञापन




बैठक में बीडीसी उपाध्यक्ष रक्षा नेगी, पीआई राजेश शर्मा, सहायक अभियंता दलीप चौहान समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी, पंचायत प्रधान और बीडीसी सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें