फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: परशुराम ताल में लौटीं बत्तखें, पर्यटकों के लिए नया आकर्षण

विज्ञापन
पशुराम ताल में बतखों के साथ अटखेलियां करते पर्यटक। संवाद
विज्ञापन
तीर्थ को धार्मिक पर्यटन के रूप में संवारने में जुटा रेणुका विकास बोर्ड
विज्ञापन


रेणुकाजी विकास बोर्ड ने उत्तर प्रदेश से मंगवाए बत्तखों के तीन जोड़े
योगेंद्र अग्रवाल

ददाहू (सिरमौर)। ऐतिहासिक रेणुकाजी तीर्थ को धार्मिक पर्यटन के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में रेणुका विकास बोर्ड ने ठोस कदम बढ़ाने शुरू कर दिए हैं। इसी कड़ी में तीर्थ के सौंदर्य और पर्यावरणीय आकर्षण को बढ़ाने के उद्देश्य से परशुराम ताल (तालाब) में छह बत्तखें छोड़ी गई हैं। करीब एक दशक बाद ताल में बत्तखों की वापसी से पर्यटकों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

परशुराम ताल में जलक्रीड़ा करती ये बत्तखें जहां पर्यटकों का ध्यान अपनी ओर खींच रही हैं, वहीं स्वच्छ और सुखद पर्यावरण का संदेश भी दे रही हैं। ताल के किनारे पहुंचने वाले पर्यटक और परिवार बत्तखों के साथ अठखेलियां करते नजर आ रहे हैं, जिससे तीर्थ परिसर में रौनक बढ़ गई है। उल्लेखनीय है कि इससे पहले परशुराम ताल में वन्य प्राणी विभाग की ओर से बत्तखें छोड़ी जाती थीं।
विज्ञापन


हालांकि, बर्ड फ्लू की आशंकाओं के चलते बाद में इन्हें खुले में छोड़ने के बजाय पिंजरों में रखा जाने लगा था, जिससे पर्यटकों को बत्तखें केवल पिंजरे में ही देखने को मिलती थीं। अब रेणुका विकास बोर्ड ने अपने स्तर पर विशेष पहल करते हुए उत्तर प्रदेश से बत्तखों के तीन जोड़े (छह) मंगवाए हैं, जिन्हें ताल में छोड़ा गया है। बत्तखों के रात्रि विश्राम के लिए एक अलग कक्ष का निर्माण भी कराया गया है।
विज्ञापन


रेणुका विकास बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) भरत सिंह ठाकुर ने बताया कि बोर्ड अध्यक्ष एवं रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार के अथक प्रयासों से तीर्थ को धार्मिक पर्यटन के रूप में विकसित किया जा रहा है। इसी योजना के तहत परशुराम ताल में बत्तखें छोड़ी गई हैं। उन्होंने कहा कि आवश्यकता पड़ने पर बत्तखों की संख्या और बढ़ाई जाएगी। इसके अलावा, पर्यटकों के आकर्षण और तीर्थ के समग्र विकास से जुड़ी अन्य योजनाओं पर भी चरणबद्ध तरीके से कार्य किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें