फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए प्रदेश बास्केटबाल संघ प्रयासरत : सुशील शर्मा

विज्ञापन
नाहन में स्वागत समारोह के दौरान मंच पर मौजूद बास्केट बॉल संघ के पदाधिकारी। संवाद
विज्ञापन
सचित्र
विज्ञापन

खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए प्रदेश बास्केटबाल संघ प्रयासरत : सुशील शर्मा
सिरमौर बास्केट संघ ने नवनिर्वाचित प्रदेशाध्यक्ष के स्वागत में आयोजित किया समारोह
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। कांगड़ा में हुए हिमाचल प्रदेश बास्केटबाल संघ के जनरल हाउस में सुशील शर्मा को प्रदेश अध्यक्ष और राकेश चौहान को संयुक्त सचिव चुने जाने पर सिरमौर बास्केटबाल संघ ने नाहन में स्वागत समारोह का आयोजन किया। इस स्वागत समारोह में जिला कार्यकारिणी ने सिरमौर जिले के इन दोनों पदाधिकारियों का भव्य स्वागत करते हुए भावी योजनाओं पर गहन चर्चा की।
नवनिर्वाचित हिमाचल प्रदेश बास्केटबाल संघ के अध्यक्ष सुशील शर्मा ने बताया कि हाल ही में कांगड़ा में हुए जनरल हाउस के दौरान सर्वसम्मति से उन्हें अध्यक्ष चुना गया। इसके लिए उन्होंने प्रदेश बास्केटबाल संघ के महासचिव मनीष शर्मा और सीईओ अजय सूद के साथ-साथ सभी जिलों के अध्यक्ष और महासचिव का आभार जताया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में हिमाचल प्रदेश में बास्केटबाल के बहुत अच्छे खिलाड़ी निकाल कर आगे आ रहे हैं, जिनके लिए और बेहतर प्रयास किया जाएंगे ताकि यह खिलाड़ी प्रदेश का नाम रोशन कर सकें।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि भावा नगर में होने जा रही वरिष्ठ राष्ट्रीय स्तरीय बास्केटबाल प्रतियोगिता के लिए दो जनवरी को हिमाचल की टीम रवाना होगी। इन खिलाड़ियों के लिए धर्मशाला और कांगड़ा में शिविर आयोजित किए जा रहे हैं, जिसमें इन खिलाड़ियों को ट्रेनिंग दी जा रही है। उन्होंने उम्मीद जताई है कि यह टीम राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करेगी। उन्होंने कहा कि जिला सिरमौर और हिमाचल के बास्केटबाल खिलाड़ियों के लिए संघ की ओर से भरपूर प्रयास किए जाएंगे ताकि यह खिलाड़ी अपना व क्षेत्र का नाम रोशन कर सकें। इस अवसर पर जिला कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारी मौजूद रहे।
-संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें