फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: नाहन से चेन्नई के लिए रवाना हुई हिमाचल की महिला बास्केटबाल टीम

विज्ञापन
चेन्नई रवाना होने से पूर्व नाहन में विधायक के साथ हिमाचल प्रदेश महिला बास्केटबॉल टीम। संवाद
विज्ञापन
सचित्र
विज्ञापन


-विधायक अजय सोलंकी ने किया रवाना, टीम का नेतृत्व करेगी मंडी की तमन्ना

संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। तमिलनाडु के चेन्नई में पुरुष और महिला वर्ग की 75वीं वरिष्ठ राष्ट्रीय बास्केटबाल प्रतियोगिता 4 जनवरी से शुरू होने जा रही है। इस प्रतियोगिता के लिए हिमाचल प्रदेश की महिला बास्केटबाल टीम बुधवार को नाहन से चेन्नई के लिए रवाना हुई। नाहन के विधायक अजय सोलंकी ने इन खिलाड़ियों से भेंटकर अपनी शुभकामनाएं दी और चेन्नई के लिए रवाना किया।
विज्ञापन


बास्केटबाल संघ के महासचिव राकेश चौहान ने बताया कि टीम मेंं डीएवी कांगड़ा से पूनम ठाकुर, पलक कुमारी, जिला शिमला से मुस्कान कंवर, रीतुल चौहान व अनिका ठाकुर, बास्केटबाल हॉस्टल सरकाघाट से काव्या शर्मा, कशिश शर्मा, मंडी से तमन्ना कुमारी, बिलासपुर से अर्पिता कुमारी व कांगड़ा से शगुन सिंह राणा शामिल है। मंडी की तमन्ना कुमारी टीम की कप्तान है। इस अवसर पर संघ के अध्यक्ष सुशील कुमार शर्मा, कंवर अभय सिंह, महीपत सोलंकी, कैप्टन सलीम अहमद समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन


संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें