फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: आठ करोड़ से बने इंडोर स्टेडियम में बास्केटबाल पोल लगाने की मांग

विज्ञापन
नाहन में उपायुक्त को ज्ञापन देते बास्केटबॉल संघ के पदाधिकारी। संवाद
विज्ञापन
सचित्र
विज्ञापन





संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। सिरमौर जिला बास्केटबाल संघ ने उपायुक्त सिरमौर से चंबा मैदान में बने इंडोर स्टेडियम में बास्केटबाल पोल लगाने की मांग की है। इस मांग को लेकर संगठन का एक प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को नाहन में उपायुक्त से मिला और मांग पत्र सौंपा।
प्रतिनिधिमंडल में शामिल अध्यक्ष सुशील कुमार और महासचिव राकेश चौहान ने उपायुक्त को बताया कि वर्ष 2020 में चंबा मैदान में बहुउद्देशीय इंडोर स्टेडियम करीब 8 करोड़ रुपये की भारी-भरकम लागत से बनकर तैयार हुआ था, लेकिन छह साल बीत जाने के बाद भी यहां बास्केटबाल के पोल तक नहीं लगाए जा सके हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इस भव्य स्टेडियम का निर्माण वॉलीबाल, बैडमिंटन, हैंडबाल, टेनिस और बास्केटबाल जैसे खेलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया गया था। वर्तमान में स्टेडियम में सिर्फ बैडमिंटन ही खेला जा रहा है। हैरानी की बात यह है कि बास्केटबाल कोर्ट के लिए यहां आज तक मार्किंग (रेखांकन) तक नहीं की गई है, जिससे खिलाड़ी अभ्यास करने से वंचित हैं।
उन्होंने बताया कि जिला सिरमौर का बास्केटबाल में एक स्वर्णिम इतिहास रहा है। इसी माटी से निकलकर कई खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। वर्तमान में भी यहां के सैकड़ों युवा खिलाड़ी राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर लगातार खेल रहे हैं। आउटडोर ग्राउंड में अभ्यास करने वाले इन खिलाड़ियों को जब राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए वुडन (इंडोर) कोर्ट पर खेलना पड़ता है, तो उन्हें तालमेल बिठाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

संगठन के पदाधिकारियों ने उपायुक्त से मांग की कि खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य को ध्यान में रखते हुए प्राथमिकता के आधार पर इंडोर स्टेडियम में जल्द से जल्द बास्केटबाल पोल स्थापित करने की अनुमति प्रदान की जाए।-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें