फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: उद्घाटन से पहले ही खस्ताहाल हो रहा पांवटा साहिब का बास्केटबाल कोर्ट

विज्ञापन
नगर परिषद मेला मैदान में करीब दस लाख लागत से बना बास्केटबॉल मैदान जो बदहाल हो रहा है।। संवाद
विज्ञापन
नगर परिषद के वार्ड-7 में मेला मैदान में करीब दस लाख बजट से तैयार हुआ खेल कोर्ट
विज्ञापन


-शीघ्र खिलाड़ियों को बास्केटबॉल कोर्ट खेलने के लिए करवाया जाएगा उपलब्ध : कंचन बाला

संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। शहर में उद्घाटन से पहले ही बास्केटबाल कोर्ट खस्ताहाल हो रहा है। खेलों को बढ़ावा देने के लिए उद्देश्य से इसका निर्माण करवाया गया, लेकिन खिलाड़ियों को इसकी सुविधा ही नहीं मिल पा रही है। खेल कोर्ट में वाहनों की पार्किंग होने लगी है। किसी कार्यक्रम के दौरान टेंट लगने से मैदान की हालत खराब होती जा रही है। स्थानीय खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों ने तैयार किए गए बास्केटबाल मैदान का शीघ्र ही शुभारंभ करवाने की मांग रखी है।
स्थानीय निवासी वैभव कुमार, अर्जुन सिंह, सलीम, गुरमीत सिंह व सुनील शर्मा ने बताया कि दो वर्ष पहले बास्केटबाल मैदान तैयार करने का कार्य शुरू हुआ। मैदान को तैयार करने के लिए नगर परिषद ने करीब 10 लाख रुपये का बजट दिया। इसके बाद नगर परिषद का पुलिस थाना के सामने स्थित मेला मैदान में खेल कोर्ट तैयार करवाया गया। सीमेंटेड फर्श तैयार कर इसमें बास्केटबाल खंभे भी लगा दिए गए थे। होली मेला के दौरान ये खंभे हटवा दिए गए।
विज्ञापन

मैदान के साथ ही इंटरलाॅक टाइलनुमा वाहन पार्किंग की सुविधा भी है। खेल कोर्ट मैदान इसके एकदम साथ है। लोग अपने वाहनों की पार्किंग उस मैदान में कर देते हैं। कोई कार्यक्रम होने पर इस कोर्ट में टेंट लगाने को खंभे लगाकर नुकसान पहुंचाया जाता रहा है। बास्केटबाल खिलाड़ियों व खेल प्रेमियों ने बताया कि अब आचार संहिता हट चुकी है। इस मैदान का शुभारंभ करवाया जाए या खेलने के लिए खिलाड़ियों को उपलब्ध करवा दिया जाए।
विज्ञापन

उधर, नगर परिषद की कार्यकारी अधिकारी कंचन बाला ने बताया कि होली मेले में इस क्षेत्र में झूले लगते हैं। उस दौरान बास्केटबाल खंभों को मैदान से हटवा दिया गया था। इनको फिर से लगवा दिया जाएगा। इसके बाद शीघ्र ही बास्केटबाल क्लब को खेलने के लिए ये मैदान उपलब्ध हो सकेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें