फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राणा फर्म को एक माह के लिए सौंपे सिरमौर के तीन बैरियर

विज्ञापन
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। जिला सिरमौर के कालाअंब, गोविंदघाट और मीनस टोल बैरियर पर 30 जून तक नंगल की एमएस राणा फर्म कार्य करेगी। राणा फर्म ने दो जून की मध्यरात्रि से इन तीनों टोल को अपने टेकओवर कर लिया है। विभाग की मंजूरी मिलने के बाद राणा फर्म को पुरानी सरकारी दरों पर 98 लाख रुपये में बैरियर सौंपे गए हैं।
विज्ञापन

बता दें कि एक जून को राज्य कर एवं आबकारी विभाग के आयुक्त ने नंगल की एमएस राणा फर्म की सरकारी फीस पर टोल ठेका ऑफर को स्वीकार किया और इन टोल नाकों को दो जून की मध्य रात्रि से इस ठेकेदार को टेंडर किया। इन टोल नाकों की मासिक किश्त 98 लाख रुपये बनती है। यह टोल टेंडर केवल एक महीने के लिए है। जुलाई 2021 से मार्च 2022 तक नई टोल पॉलिसी लागू होगी। इस पॉलिसी को अभी सरकार द्वारा अनुमोदित किया जाना है।
बता दें कि 31 मई को अवधि समाप्त होने के बाद जिले के तीन बैरियरों के ठेकेदारों ने टोल पर कार्य बंद कर दिया। इसके बाद राज्य कर एवं आबकारी विभाग ने 24 घंटे तक इन बैरियरों को अपने स्टाफ की तैनाती की।
विज्ञापन

जिले के कालाअंब, गोविंदघाट और मीनस के टोल ठेकेदारों ने विभाग की ओर से 30 जून तक पुराने सरकारी रेट के अनुसार कार्य करने की प्रपोजल ठुकरा दी और 31 मई को ही ठेकेदारों ने टोल बैरियरों पर अपना कार्य बंद कर दिया। जबकि, बहराल बैरियर पर संबंधित ठेकेदार ने इसे 30 जून तक चलाने पर अपनी सहमति दी।
इसके बाद राज्य कर एवं आबकारी विभाग सिरमौर के उप आयुक्त प्रीतपाल सिंह ने तीनों बैरियरों पर अपने स्टाफ की तैनाती की और 24 घंटे टोल एकत्रित किया। इसके बाद राणा फर्म ने तीनों टोल चलाने की सहमति के बाद विभाग ने एक माह के लिए मंजूरी दी है। गौरतलब हो कि कालाअंब में पांच एंट्री प्वाइंट है जबकि गोविंदघाट में दो और मीनस में एक एंट्री प्वाइंट है।
राज्य कर एवं आबकारी विभाग जिला सिरमौर के उप आयुक्त प्रीतपाल सिंह ने बताया कि सिरमौर जिले के कालाअंब, गोविंदघाट और मीनस टोल बैरियर को आगामी एक महीने के लिए एमएस राणा फर्म को दिया गया है। उन्होंने बताया कि दो जून की मध्यरात्रि से राणा फर्म ने अपना कार्य शुरू कर दिया है। उन्होंने बताया कि इन टोल बैरियरों को 98 लाख रुपये की मासिक किश्त के साथ राणा फर्म को सौंपा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें