फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिश्रम से अपने जीवन का लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है: अनुपम गुप्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
परिश्रम से अपने जीवन का लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है : अनुपम गुप्ता
विज्ञापन

बनकला स्कूल में धूमधाम से मनाया वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बनकला में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम से मनाया गया। इसमें उप-निदेशक प्रारंभिक शिक्षा विभाग की विशेष कार्यकारी अधिकारी अनुपम गुप्ता ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। जबकि बनकला पंचायत की प्रधान रजनी देवी विशिष्ट अतिथि रहीं।
मुख्यातिथि ने दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद प्रधानाचार्य प्रीति तंवर ने वार्षिक प्रतिवेदन पेश करके स्कूल की उपलब्धियां पटल पर रखीं।
विज्ञापन

इसके बाद विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इसमें स्वागत गीत, सिरमौर गीत, नाटी, भंगड़ा, गिद्दा, समूहगान शामिल रहे। बच्चों ने नारी सशक्तीकरण और मीरा-कृष्ण को लेकर लघु नाटिका भी प्रस्तुत की।
विज्ञापन

मुख्यातिथि अनुपम गुप्ता ने विद्यार्थियों को शैक्षणिक सत्र 2022-23 के शैक्षणिक समेत वर्ष भर होने वाली विभिन्न गतिविधियों में अग्रणी रहे विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया। अपने संबोधन में अनुपम गुप्ता ने बच्चों से ऊंचा लक्ष्य निर्धारित करने, उसे प्राप्त करने के लिए खूब मेहनत करने का आह्वान किया। उन्होंने विद्यार्थियों को शिक्षा व खेलों के लिए प्रेरित किया। नशा समेत सामाजिक बुराइयों से बचने की भी सीख दी। इस अवसर स्कूल स्टाफ व अभिभावक मौजूद रहे।
संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें