फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओवरलोड से कमजोर हुआ बांगरण पुल, आज जांच करेगी टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
राजपुर (सिरमौर)। उपमंडल पांवटा के गिरिपार की सीमा पर बने बांगरण पुल की हालत खस्ता हो गई है। ओवरलोड वाहनों के गुजरने से पुल की नींव हिल गई है। पुल की स्थिति का जायजा लेने के लिए विशेषज्ञों की टीम सोमवार को दौरा करेगी। इस कार्य के चलते यह पुल करीब चार घंटे क लिए बंद रहेगा। सुबह दस से 12 और 12:30 से 2:30 बजे की अवधि के दौरान पुल से कोई वाहन नहीं गुजर सकेंगे। 12 से 12:30 के बीच आधा घंटे के लिए पुल वाहनों के लिए बहाल किया जाएगा।
विज्ञापन

पुल की क्षमता मात्र 9 टन है जबकि प्रतिदिन लगभग 20 से 30 टन भार क्षमता वाले वाहन यहां गुजरते हैं। यहां से रोज खनन सामग्री से भरे ट्रक, ट्राले, ट्रैक्टर-ट्रॉली आदि बड़े वाहन गुजरते हैं। इस सिंगल-वे पुल से भारी वाहनों की आवाजाही नहीं हो सकती। ग्रामीण जयदीप, राजेश, दिनेश, बलवीर, चतर, मुकेश आदि ने बताया कि 22 नवंबर 1985 को गिरि नदी पर सिंगल-वे बांगरण पुल तैयार हुआ था। पुल की मियाद 100 साल तक की मानी जा रही थी, लेकिन ओवरलोड वाहनों की आवाजाही से पुल की उल्टी गिनती शुरू होती दिख रही है।
यह पुल गिरिआर और गिरिपार की करीब 20 पंचायतों को आपस में जोड़ता है। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता अजय शर्मा ने कहा कि बांगरण पुल पर ओवरलोड वाहनों की आवाजाही रोकनी मुश्किल है। दरअसल, यह सिंगल वे पुल है। इसकी क्षमता नौ टन की है। जिसके लिए सूचना पट्ट लगे हैं। बावजूद उसके ओवरलोड वाहन यहां से गुजरते हैं। इससे पुल कमजोर हो गया है। सोमवार को जांच टीम पुल का दौरा करेगी। उसी दिन सुबह 10 बजे से 12 बजे तथा दोपहर 12:30 से 2:30 तक पुल से वाहनों की आवाजाही बद रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें