राजपूत इलेवन चुखड़ा ने जीता मैच।
- फोटो : अमर उजाला
नाहन(सिरमौर)। शहीद रोतम लाल की पुण्य तिथि पर क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बालासुंदरी टीम भरोग बनेड़ी ने क्रिकेट ट्रॉफी पर कब्जा किया। टीम ने फाइनल मैच में यंग स्टार कांडो कांसर को हराया। मैन ऑफ द मैच यंग स्टार टीम के खिलाड़ी दिक्षु व मैन ऑफ द मैच भरोग बनेड़ी टीम के ओमपाल को मिला। समापन व पुरस्कार वितरण समारोह की मुख्यातिथि जिला परिषद सदस्या संतोष कपूर ने विजेता व उप विजेता टीमों को पुरस्कार वितरित किए।
क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजन शहीद रोतम लाल स्पोर्ट्स एवं कल्चर क्लब कांसर ने करवाया। प्रतियोगिता में क्षेत्र के 20 टीमों ने भाग लिया। रविवार को दूसरी शहीद रोतम लाल क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल खेला गया जिसमें बाला सुंदरी भरोग बनेड़ी टीम ने टॉस जीत कर 10 ओवर में 99 रनों का स्कोर बनाया। लक्ष्य का पीछा करते हुए निर्धारित ओवर में यंग स्टार कांसर ने भी 99 रन बना लिए। मैच टाई होने पर सुुपर ओवर में बालासुंदरी टीम ने विजयी सिक्सर मार कर मैच व ट्रॉफी जीत ली। इससे पहले 1 मई को शहीद जवान की पुण्य तिथि पर आंगनबाड़ी में देश पर जान न्यौछावर करने वाले जवान के लिए 2 मिनट का मौन रख कर श्रद्धांजलि दी गई। जिला परिषद सदस्य संतोष कपूर ने आंगनबाड़ी के 30 बच्चों को वस्त्र वितरित किए।
इस मौके पर क्लब के प्रधान कुश कुमार, प्रवीण कुमार, एसएमसी कमेटी अध्यक्ष जगमोहन, कर्मानंद, गौरी दलत, अशोक कुमार, अनूप कौशिक, पवन कुमार, महिला मंडल प्रधान कमलेश देवी, नवयुवक मंडल प्रधान संजीव शर्मा व सतीश समेत ग्रामीण मौजूद रहे।