फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: त्रिलोकपुर मंदिर में देवी के दर्शनों को पहुंचे 31,500 श्रद्धालु

विज्ञापन
माता बाला सुंदरी मंदिर त्रिलोकपुर में देवी के दर्शनों के लिए उमड़ी लोगों की भीड़। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कालाअंब (सिरमौर)। जिला सिरमौर के प्रसिद्ध शक्तिपीठ त्रिलोकपुर नवरात्र मेले के 14वें दिन बुधवार को 31,500 श्रद्धालु माता बालासुंदरी के मंदिर में पहुंचे। पड़ोसी राज्यों हरियाणा, दिल्ली, उत्तराखंड, उत्तरप्रदेश और पंजाब से आए श्रद्धालु मध्यरात्रि से ही कतारों में लग गए थे। लिहाजा, मंदिर के कपाट जल्दी ही दर्शनों के लिए खोल दिए गए।

श्रद्धालुओं ने माता के जयकारों का उद्घोष करते हुए माता बाला सुंदरी के दर्शन किए और सुख समृद्धि की कामना की। मेला अधिकारी एवं तहसीलदार नाहन उपेंद्र कुमार ने बताया कि मंदिर में श्रद्धालुओं की सुविधाओं का पूरा ख्याल रखा जा रहा है। सभी व्यवस्थाएं सुचारु रूप से चल रहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि नवरात्र मेले के 14वें दिन 31,500 श्रद्धालु मंदिर पहुंचे और 13,46,900 रुपये नकदी, 6 ग्राम 450 मिलीग्राम स्वर्ण और 2990 ग्राम चांदी चढ़ावे में चढ़ाई गई। मेला शांतिपूर्वक चल रहा है और वीरवार को मेले का विधिवत समापन किया जाएगा।

संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें