संवाद न्यूज एजेंसी
शिलाई (सिरमौर)। पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय शिलाई में सबडिवीजन स्तरीय दो दिवसीय बाल विज्ञान सम्मेलन का भव्य शुभारंभ हुआ। इसका शुभारंभ मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त गणित प्रवक्ता बलबीर शर्मा ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर और सरस्वती वंदना के साथ किया।
दो दिनों तक चलने वाले इस सम्मेलन में शिलाई ब्लॉक के विभिन्न स्कूलों से आए लगभग 150 बाल वैज्ञानिक भाग ले रहे हैं। यह प्रतियोगिता जूनियर, सीनियर और सीनियर सेकेंडरी वर्गों में आयोजित की जा रही है, जिसमें विज्ञान प्रश्नोत्तरी, गणित ओलंपियाड, विज्ञान गतिविधि कोना और मॉडल प्रतियोगिता जैसी गतिविधियां शामिल हैं। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों की वैज्ञानिक सोच, रचनात्मकता और प्रतिभा को निखारना और परखना है।
विज्ञापन
इस मौके पर प्रधानाचार्य प्रताप सिंह चौहान, उप प्रधानाचार्य रमा शर्मा समेत अन्य शिक्षक और बाल वैज्ञानिक मौजूद रहे।-