फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: विज्ञान प्रश्नोत्तरी के वरिष्ठ वर्ग में सतौन स्कूल की स्वास्तिका और अभिष्टा रहे प्रथम

विज्ञापन
सतौन स्कूल में बाल विज्ञान कांग्रेस स्पर्धा के विजेताओं को पुरस्कृत करते मुख्यातिथि। संवाद
विज्ञापन
सचित्र
विज्ञापन






संवाद न्यूज एजेंसी

सतौन(सिरमौर)। पीएम श्री राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सतौन में उपमंडलस्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस में 7 विद्यालयों के 50 विद्यार्थियों ने विभिन्न स्पर्धाओं में हिस्सा लिया। चार वर्गों में आयोजित प्रतियोगिता के समापन समारोह में एसएमसी अध्यक्ष रंजीराणा ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की, जबकि प्रधानाचार्य वाणी विलास भट्ट और कार्यक्रम प्रभारी राजेंद्र चौहान विशेष रूप से मौजूद रहे।
वरिष्ठ माध्यमिक वर्ग की विज्ञान प्रश्नोत्तरी में केवीएन स्कूल घुंडाना के हिमांशु और निहारिका प्रथम, वरिष्ठ वर्ग में पीएम श्री सतौन स्कूल की स्वास्तिका और अभिष्टा प्रथम रहे। कनिष्ठ वर्ग में हिम पब्लिक हाई स्कूल सतौन के वैष्णवी तोमर और सृष्टि विजेता बने। गणित ओलंपियाड कनिष्ठ वर्ग में कफोटा स्कूल के रौनक कपूर और वरिष्ठ वर्ग में पीएम श्री सतौन के सिकंदर राणा प्रथम रहा।
विज्ञापन

इसके अलावा इनोवेटिव साइंस एक्टिविटी कॉर्नर के कनिष्ठ वर्ग में पीएम श्री सतौन स्कूल की आराध्या कपूर, वरिष्ठ वर्ग पीएम श्री सतौन स्कूल के प्रताप सिंह राणा, वरिष्ठ माध्यमिक वर्ग में इसी स्कूल की ईशा प्रथम रही।
विज्ञापन

इनोवेटिव साइंस मॉडल के कनिष्ठ वर्ग में चांदनी स्कूल की श्रुति पहले, वरिष्ठ माध्यमिक वर्ग में इसी स्कूल के दिनेश प्रथम रहा। मुख्यातिथि वाणी विलास भट्ट ने विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार वितरित किए और सभी प्रतिभागियों को उनके उत्साहपूर्ण योगदान के लिए बधाई दी। इस अवसर पर विद्यालय स्टाफ में दीप चंद, सुरेंद्र ठाकुर, नीलम, कृष्णा देवी, विकास, मनीष पंवार सहित अन्य स्टाफ सदस्यों ने अपना योगदान दिया।-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें