फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: विज्ञान मॉडल में नीलाक्षी और निबंध लेखन में कृतिका रही अव्वल

विज्ञापन
धौण स्कूल में शिक्षकों के साथ बाल मेले व वीर गाथा थीम के विजेता विद्यार्थी। संवाद
विज्ञापन
सचित्र
विज्ञापन

विज्ञान मॉडल में नीलाक्षी और निबंध लेखन में कृतिका रही अव्वल
धौण स्कूल में बाल मेले और वीर गाथा थीम पर हुई प्रतियोगिता
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धौण में बाल मेले और वीर गाथा थीम पर स्पर्धाओं का आयोजन किया गया। कार्यवाहक प्रधानाचार्य सीमा परमार की देखरेख में कार्यक्रम हुआ। इस दौरान हुए कविता पाठ स्पर्धा के कनिष्ठ वर्ग में महक पहले, सृष्टि दूसरे और पारूल तीसरे स्थान पर रहीं। वरिष्ठ वर्ग में स्नेहा पहले, मुस्कान दूसरे और सचिन तीसरे स्थान पर रहा।
विज्ञापन

विज्ञान मॉडल में नीलाक्षी ने पहला, आयुष ने दूसरा और सृष्टि व मयंक ने तीसरा स्थान हासिल किया। चित्रकला के कनिष्ठ वर्ग में आराध्य पहले, सृष्टि दूसरे व सोनम तीसरे स्थान पर रही। वरिष्ठ वर्ग में प्रगति पहले, स्मृति दूसरे और मानवी व पलक संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रही।
विज्ञापन

निबंध लेखन में कृतिका, स्नेहा धीमान व आनिक चौहान ने क्रमश: पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर जीत दर्ज की। अंत में सभी विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।
-संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें