फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: विज्ञान प्रोजेक्ट और मॉडल प्रदर्शनी में नौहराधार क्लस्टर बना विजेता

विज्ञापन
नौहराधार स्कूल में बाल मेले की विजेता छात्राओं को पुरस्कृत करते मुख्यातिथि एवं अन्य। संवाद
विज्ञापन
सचित्र
विज्ञापन

विज्ञान प्रोजेक्ट और मॉडल प्रदर्शनी में नौहराधार क्लस्टर बना विजेता
पीएम श्री नौहराधार पाठशाला में खंड स्तरीय बाल मेले का हुआ आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
नौहराधार (सिरमौर)। शिक्षा खंड नौहराधार के अंतर्गत खंड स्तरीय बाल मेले का आयोजन पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नौहराधार में किया गया। इस मेले में तीन क्लस्टर के लगभग 60 विद्यार्थी प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रतिभागियों ने बाल मेले में विज्ञान प्रोजेक्ट, मॉडल प्रदर्शनी, शिक्षण अधिगम सामग्री, प्रश्नोत्तरी, एकलगान, एकल नृत्य, समूहगान, लोक नृत्य, शतरंज और एकांकी जैसी प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा दिखाई।
राज्य सहकारी बैंक नौहराधार के शाखा प्रबंधक उमेद सिंह कंवर ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की, जबकि सहायक प्रबंधक विशाल आर्य विशिष्ट अतिथि रहे। कार्यवाहक प्रधानाचार्य जितेंद्र सिंह चौहान ने मुख्य अतिथि और विभिन्न क्लस्टर से आए प्रतिभागी बच्चों एवं अध्यापकों का स्वागत किया।
विज्ञापन

इस दौरान हुई विज्ञान प्रोजेक्ट, मॉडल प्रदर्शनी में नौहराधार क्लस्टर की समृद्धि ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। शिक्षण अधिगम सामग्री और प्रश्नोत्तरी में बोगधार क्लस्टर विजयी रहा। एकल गान /एकल नृत्य में नौहराधार और समूह गान/लोक नृत्य में बोगधार क्लस्टर ने जीत दर्ज की।
विज्ञापन

शतरंज में नौहराधार और चाड़ना क्लस्टर ने जीत दर्ज की। एकांकी में चाड़ना क्लस्टर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रथम स्थान पर रहे यह विद्यार्थी अब जिलास्तर पर होने वाले बाल मेले में खंड का प्रतिनिधित्व करेंगे।
संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें