नाहन। विशेष न्यायाधीश ने एनडीपीएस के मामले में पांवटा साहिब निवासी यश की जमानत याचिका खारिज कर दी है। यह मामला 2 मार्च 2026 को पांवटा साहिब थाना में पंजीकृत है। पुलिस की टीम ने शमशेरगढ़-फूलपुर-सलघाटी में एक कार की तलाशी के दौरान लक्ष्य नेगी और यश के कब्जे से 1.258 ग्राम चरस बरामद की थी। आरोपी मौजूदा समय में न्यायिक हिरासत पर जेल में हैं। एनडीपीएस एक्ट का दूसरा मामला 2 सितंबर 2025 का है। पुलिस की टीम ने गश्त के दौरान लाल ढांग के पास पैदल आवाजाही कर रहे अब्दुल्ला के कब्जे से 16 ग्राम स्मैक/चिट्टा बरामद किया था। दलील दी गई कि इस मामले में आरोपी को झूठा फंसाया गया है। अभियोजन पक्ष ने कहा कि आरोपी के खिलाफ पहले भी एनडीपीएस का मामला दर्ज है। जमानत पर रिहा होने से उसकी मादक पदार्थों की तस्करी में शामिल होने की संभावना से इन्कार नहीं किया जा सकता है। इसी आधार पर अदालत ने आरोपी को जमानत पर रिहा करने से इन्कार कर दिया। संवाद