फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: बद्रीपुर-जामनीवाला सड़क पर गड्ढे और जलभराव से राहगीर परेशान

विज्ञापन
बद्रीपुर-जामनीवाला सड़क में गड्ढे और जलभराव से राहगीरों की दिक्कतें बढ़ी। संवाद
विज्ञापन
स्थानीय लोगों ने लोक निर्माण विभाग पर अनदेखी का आरोप लगाया, जल्द मरम्मत की मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। उपमंडल पांवटा साहिब के अंतर्गत बद्रीपुर से जामनीवाला को जोड़ने वाली सड़क इन दिनों खस्ताहाल हो चुकी है। जगह-जगह गड्ढे, कीचड़ और भरा पानी इस सड़क पर सफर को जोखिम भरा बना रहे हैं। कई दोपहिया वाहन चालक गिर कर जख्मी हो चुके हैं। बारिश के कारण सड़क पर तालाब जैसी स्थिति बन गई है, जिससे पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है।
स्थानीय निवासियों विवेक कंवर, दिनेश, गंभीर आदि ने बताया कि काफी समय से यह सड़क जगह-जगह से टूटी पड़ी है। लोक निर्माण विभाग इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। बारिश होते ही सड़क पर गड्ढों में पानी भर जाता है और वाहन निकलते समय गंदे पानी के छींटे राहगीरों और दुकानों पर गिरते हैं, जिससे लोगों के कपड़े खराब हो जाते हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि गड्ढों के कारण अब तक कई बार बाइक सवार सड़क पर गिरकर चोटिल हो चुके हैं। छोटे वाहनों के लिए यह सफर जानलेवा बन गया है। स्कूली बच्चे और बुजुर्गों को भी इस सड़क से गुजरने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि विभाग को कई बार शिकायतें दी जा चुकी हैं, लेकिन अभी तक सड़क की मरम्मत नहीं की गई। बारिश के मौसम में स्थिति और भी बदतर हो जाती है।
ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग और प्रशासन से मांग की है कि बद्रीपुर-जामनीवाला सड़क की तुरंत मरम्मत कर गड्ढों को भरा जाए, ताकि आम जनता को राहत मिल सके।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग पांवटा साहिब के अधिशासी अभियंता सूर्यकांत ने बताया कि सड़क की स्थिति को ठीक किया जाएगा ताकि लोगों को दिक्कतों का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें