फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: नौहराधार आईटीआई में लोगों को बैंक योजनाओं की दी जानकारी

सार

नौहराधार स्थित आईटीआई में राज्य सहकारी बैंक द्वारा डिजिटल वित्तीय साक्षरता शिविर आयोजित किया गया। शिविर में बैंक योजनाओं, डिजिटल लेन-देन की सुरक्षा और सरकारी ऋण योजनाओं की जानकारी दी गई। इससे स्थानीय लोगों की वित्तीय जागरूकता बढ़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नौहराधार (सिरमौर)। राज्य सहकारी बैंक की शाखा नौहराधार ने आईटीआई में डिजिटल वित्तीय साक्षरता शिविर लगाया। इसमें कार्यकारी सहायक विवेक उपाध्याय ने लोगों को बैंक योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने डिजिटल बैंकिंग के लाभ, सुरक्षित लेन-देन की विधियां, विभिन्न सरकारी ऋण योजनाओं जैसे किसान क्रेडिट कार्ड, एनआरएलएम लोन योजना, शिक्षा ऋण योजना और अन्य वित्तीय योजनाओं के बारे में जानकारी प्रदान की। डिजिटल लेन-देन में सावधानियां बरतने, धोखाधड़ी से बचाव और महिला स्वयं सहायता समूहों के लिए चलाई जा रही सरकारी योजनाओं के बारे में बताया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें