राजगढ़ (सिरमौर)। राज्य सहकारी बैंक की हाब्बन शाखा की ओर से ग्राम पंचायत हाब्बन के उडियाघाट में वित्तीय जागरूकता शिविर लगाया गया। शाखा प्रबंधक हिमेंद्र ठाकुर ने ग्रामीणों को वित्तीय योजनाओं के बारे में जानकारी प्रदान की। स्वयं सहायता समूह, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन जैसी योजनाओं के बारे में बताया। केवाईसी सहित अनिवार्य बैंकिंग प्रक्रियाओं के महत्व को समझाते हुए सभी से अपने बैंक खाते समय पर अपडेट करवाने की अपील की। महिलाओं को ऋण सुविधाओं, स्वरोजगार अवसरों और सशक्तिकरण योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी गई। इस अवसर पर आकाश संगठन की प्रधान रंजना देवी, सचिव पिंकी देवी, कोषाध्यक्ष शकुंतला देवी, हाब्बन ग्राम सेवा सहकारी सभा समिति के कोषाध्यक्ष अभिषेक वर्मा और महिलाएं मौजूद रहीं।