फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेले के लिए कलाकारों का चयन 25 को

विज्ञापन
विज्ञापन
चयनित कलाकारों को 31 अक्तूबर से 5 नवंबर तक प्रस्तुतियों का मिलेगा मौका
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेला के लिए कलाकारों का चयन ऑडिशन के माध्यम से किया जाएंगा। ऑडिशन में सिरमौर सहित अन्य जिलों से श्रेणी सी और डी के कलाकार चयनित किए जाएंगे। कलाकारों के चयन के लिए 25 अक्तूबर 2025 को प्रातः 10ः30 बजे एसएफडीए सभागार, नाहन में ऑडिशन किए जा रहें हैं।
ऑडिशन में चयनित कलाकारों को अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेला-2025 की सांस्कृतिक संध्याओं में 31 अक्तूबर से 5 नवंबर तक प्रस्तुतियां देने का अवसर प्रदान किया जाएगा। ऑडिशन कलाकार चयन समिति की निगरानी में किए जाएंगे।
विज्ञापन

इच्छुक कलाकारों को 25 अक्तूबर को प्रातः 10ः30 बजे निर्धारित स्थल पर पहुंचना होगा। कलाकारों का पंजीकरण मौके पर ही किया जाएगा। इसके अलावा इच्छुक कलाकार अपना आवेदन जिला भाषा अधिकारी सिरमौर की ई-मेल dlosirmaurgmail.com अथवा कार्यालय में 24 अक्तूबर 2025 तक कर सकते हैं।
चयनित कलाकारों को उनके लिए निर्धारित प्रस्तुति की तिथि के अनुसार दूरभाष के माध्यम से एक दिन पूर्व सूचित किया जाएगा। ऑडिशन में भाग लेने वाले कलाकारों को आने-जाने और ठहरने की व्यवस्था स्वयं करनी होगी।
विज्ञापन


श्रेणी ‘‘ए’’ और ‘‘बी’’ के स्थापित कलाकारों का चयन सांस्कृतिक समिति की ओर से उनके आवेदनों तथा पूर्व में गायन के रिकाॅर्ड और अनुभव के आधार पर किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए दूरभाष नंबर 01702-223115 पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें