फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: सिरमौर उत्सव के लिए नाहन में ऑडिशन शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
नाहन के चौगान में 9 से 17 सितंबर तक आयोजित होगा सिरमौर उत्सव
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। स्टेपको संस्था की ओर से नाहन के चौगान मैदान में 9 से 17 सितंबर तक सिरमौर उत्सव आयोजित किया जा रहा है। सांस्कृतिक संध्याओं के लिए शुक्रवार को ऑडिशन लिए गए। बड़ी संख्या में युवाओं ने इसमें भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ हवन और नटराज पूजन के साथ हुआ। युवाओं ने गायन, नृत्य और दूसरी विद्याओं में ऑडिशन दिए। स्टेपको के अध्यक्ष रंजित सिंह कंवर ने बताया कि 23 अगस्त तक ऑडिशन आयोजित किए जाएंगे। स्टेपको का उद्देश्य युवा कलाकारों को मंच प्रदान करना है। बेहतर प्रदर्शन करने वाले कलाकारों को वेब सीरीज में भी काम दिलाने का प्रयास किया जाएगा। बता दें कि सिरमौर उत्सव में नृत्य, गायन, बॉडी बिल्डिंग, कुश्ती, मॉडलिंग, बेबी शो और सांस्कृतिक संध्याएं आयोजित की जाएंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें