फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: नाहन कॉलेज में नीलम और सागर को चुना सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी

विज्ञापन
नाहन कॉलेज की एथलेटिक्स मीट के दौरान 1500 मीटर दौड़ स्पर्धा में भाग लेती छात्राएं। संवाद
विज्ञापन
सचित्र-
विज्ञापन

नाहन कॉलेज में नीलम और सागर को चुना सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी
महाविद्यालय की 52वीं वार्षिक एथलेटिक्स मीट स्पर्धा आयोजित
उपायुक्त सुमित खिमटा ने किया शुभारंभ, डाॅ. दिनेश ने नवाजे खिलाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। डॉ. वाईएस परमार राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नाहन की 52वीं वार्षिक एथलेटिक्स मीट में नीलम और सागर ने शानदार प्रदर्शन किया। इन दोनों को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के पुरस्कार से नवाजा गया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा ने किया। जबकि सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य डॉ. दिनेश भारद्वाज विशिष्ट अतिथि रहे। प्राचार्य डॉ. प्रेमराज भारद्वाज ने मुख्यातिथि और विशेष अतिथि को बैज पहनाकर सम्मानित किया। इसके बाद उपायुक्त सुमित खिमटा ने ध्वाजारोहण करके खेल स्पर्धा का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के अंतिम परिणामों में महिला वर्ग की 400 मीटर दौड़ में नीलम पहले, ईशिका दूसरे, पुरुष वर्ग की 400 मीटर दौड़ में सागर, अजय व राहुल ने क्रमश: पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर जीत दर्ज की। महिला वर्ग की 100 मीटर दौड़ में नीलम, मीनाक्षी व श्रुति, पुरुष वर्ग की 100 मीटर दौड़ में सागर, कुलदीप और अनुज शर्मा, महिला वर्ग की 200 मीटर दौड़ में नीलम, मीनाक्षी व पूजा, पुरुर्ष वर्ग में सागर, अशोक व अजय ने क्रमश: पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर जीत दर्ज की।
महिला वर्ग की 800 मीटर दौड़ में नीलम, इशिका व प्रियंका और पुरुष वर्ग में अजय, अशोक व सागर क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे।
रिले दौड़ पुरुष वर्ग में सागर व टीम प्रथम, संजय व टीम द्वितीय और करन व टीम तृतीय स्थान पर रही। 1500 मीटर दौड़ (पुरुष वर्ग) में अजय, अशोक व रक्षित और महिला वर्ग में इशिका, नीलम व पूजा ठाकुर ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान झटका।
महिला वर्ग की शॉटपुट में मीनाक्षी, सरिता व समीक्षा और पुरुष वर्ग में साहिल चौहान, गगन व अजय, महिला वर्ग की डिसकस थ्रो में मीनाक्षी, समीक्षा व तराना और पुरुष वर्ग में अशोक, अक्षय व अजय पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे।
महिला वर्ग की ऊंची कूद में तराना, इशिका व नीलम और पुरुष वर्ग में विक्रांत, सागर व विकास, महिला वर्ग की लंबी कूद में इशिका, समीक्षा व नीलम और पुरुष वर्ग में करण, अशोक व निखिल ने पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर जीत दर्ज की।
विजेताओं को विशेष अतिथि सेवानिवृत्त प्राचार्य डॉ. दिनेश भारद्वाज व स्टाफ सदस्यों ने मैडल से नवाजा। डॉ. दिनेश ने सर्वश्रेष्ठ चुने गए खिलाड़ियों नीलम व सागर को आजीवन प्रतिवर्ष 11,000 रुपये की राशि देने की घोषणा की।
विज्ञापन

इस मौके पर कार्यक्रम सचिव प्रो. भारती, सह आचार्य व कोऑर्डिनेटर डॉ. उत्तमा पांडे, वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. नीलकांत शर्मा, आयोजक सचिव प्रो. भारती, कार्यालय अध्यक्ष सुरेश शर्मा, मैच अधिकारी मेवा लाल व संजीव, छात्र अभिभावक संघ की प्रधान कमला देवी के साथ महाविद्यालय के सभी स्टाफ सदस्य मौजूद रहे। राष्ट्रगान के साथ इस स्पर्धा का समापन हुआ। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें