फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: एथलेटिक्स मीट में मनु हाउस का दबदबा, ‘हाउस ऑफ द ईयर’ की ट्रॉफी पर जमाया कब्जा

विज्ञापन
द स्कॉलर्स होम स्कूल पांवटा साहिब के वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए मुख्य अतिथि
विज्ञापन
सिटी स्पोर्ट्स
विज्ञापन


800 मीटर दौड़ और रिले रेस में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, विभिन्न आयु वर्गों में सर्वश्रेष्ठ एथलीट भी चुने गए
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। द स्कॉलर्स होम स्कूल में आयोजित दो दिवसीय वार्षिक एथलेटिक्स मीट में विद्यार्थियों ने शानदार खेल प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। विभिन्न प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने पूरे उत्साह और खेल भावना के साथ हिस्सा लिया। उत्कृष्ट प्रदर्शन के दम पर मनु हाउस ने ‘हाउस ऑफ द ईयर’ की ट्रॉफी अपने नाम की।
एथलेटिक्स मीट में 800 मीटर दौड़ और 4×100 मीटर रिले रेस विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं। विभिन्न आयु वर्गों में आयोजित प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला।
विज्ञापन

800 मीटर दौड़ के अंडर-13 बालक वर्ग में ध्रुव हाउस के अर्श पुंडीर ने प्रथम, ध्रुव हाउस के लक्ष्य भारद्वाज ने द्वितीय तथा मनु हाउस के अनिरविन अरोरा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंडर-13 बालिका वर्ग में अजीत सिंह हाउस की प्रभप्रीत कौर प्रथम, मनु हाउस की रमयी द्वितीय तथा मनु हाउस की कनिष्का छप्पा तृतीय स्थान पर रहीं।
अंडर-15 बालक वर्ग में मनु हाउस के प्रतीक पांडे ने प्रथम, ध्रुव हाउस के सव्यसाची शर्मा ने द्वितीय तथा श्रवण हाउस के प्रियांशु राणा ने तृतीय स्थान हासिल किया। इसी वर्ग की बालिका स्पर्धा में मनु हाउस की आराध्या ठाकुर प्रथम, अजीत सिंह हाउस की सोनाक्षी शर्मा द्वितीय तथा मनु हाउस की अनन्या तृतीय स्थान पर रहीं।
अंडर-19 बालक वर्ग में श्रवण हाउस के अक्षित राय ने प्रथम, मनु हाउस के भावेश भार्गव ने द्वितीय तथा श्रवण हाउस के अभिजय सिंह चौहान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं, बालिका वर्ग में श्रवण हाउस की एमांदी नक्षत्रा प्रथम, श्रवण हाउस की आयुषी सैनी द्वितीय तथा अजीत सिंह हाउस की चक्षु तृतीय स्थान पर रहीं।
4×100 मीटर रिले रेस के अंडर-13 बालिका वर्ग में मनु हाउस ने प्रथम और ध्रुव हाउस ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। अंडर-13 बालक वर्ग में श्रवण हाउस की टीम प्रथम तथा ध्रुव हाउस की टीम द्वितीय रही।
प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्गों के सर्वश्रेष्ठ एथलीट भी चुने गए। अंडर-13 बालक वर्ग में अर्श पुंडीर, बालिका वर्ग में प्रभप्रीत कौर, अंडर-15 बालक वर्ग में वैभव चौहान और बालिका वर्ग में सृष्टि गोयल को सर्वश्रेष्ठ एथलीट चुना गया। इसी तरह अंडर-19 बालक वर्ग में रमन कुमार एवं अक्षित राय तथा बालिका वर्ग में एमांदी नक्षत्रा ने सर्वश्रेष्ठ एथलीट का गौरव हासिल किया।
विद्यालय के प्रबंध निदेशक डॉ. नरेंद्र पाल सिंह नारंग, निदेशक गुरमीत कौर नारंग तथा वरिष्ठ प्रधानाचार्य अभिषेक शर्मा ने विजेता खिलाड़ियों और प्रतिभागियों को बधाई देते हुए भविष्य में भी इसी उत्साह, मेहनत और समर्पण के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का अभिन्न अंग हैं। खेलों से उनमें आत्मविश्वास, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है। खेल भावना, अनुशासन और उत्कृष्ट प्रदर्शन के माध्यम से विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया है।
विज्ञापन

आयोजन को सुव्यवस्थित एवं सफल बनाने में एडमिन हेड आदित्य वीर नारंग का विशेष सहयोग एवं मार्गदर्शन रहा। इस अवसर पर खेल विभाग के प्रमुख डॉ. कुलदीप कुमार बतान, प्रवीण कुमार, रोहित शर्मा, निशा कुमारी, लक्ष्मी शर्मा, भगवंत सिंह, सुधीर कुमार और अमित कुमार मौजूद रहे।

द स्कॉलर्स होम स्कूल पांवटा साहिब के वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए मुख्य अतिथि

द स्कॉलर्स होम स्कूल पांवटा साहिब के वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए मुख्य अतिथि

द स्कॉलर्स होम स्कूल पांवटा साहिब के वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए मुख्य अतिथि

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें