सतौन(सिरमौर)। सतौन बिशु मेले के समापन पर दंगल का आयोजन किया गया। गिरिपार क्षेत्र में 2 हफ्ते से चल रहे बिशु मेले का भी समापन हो गया है। दंगल में जगाधरी के अशोक पहलवान ने माली पर कब्जा जमाया।
सतौन बिशु मेले के समापन के अवसर पर सतौन पंचायत ने हर वर्ष की भांति दंगल आयोजन किया जिसमें बाहरी राज्यों हरियाणा, पंजाब, दिल्ली व हिमाचल के पांवटा के आसपास क्षेत्रों के 50 से अधिक पहलवानों ने भाग लिया। मेला कमेटी ने करीब 37 कुश्तियां करवाई। अंत में हरियाणा के जगाधरी के पहलवान अशोक कुमार ने माली पर कब्जा जमा लिया। उन्होंने अपने विरोधी हरियाणा के मोनू पहलवान को हराया।
सतौन बिशु के दौरान सतौन पंचायत को 36 हजार की आमदनी हुई। पंचायत ने कुश्ती के विजेता को 1100 रुपये इनाम राशि व माली तथा उप विजेता को 800 रुपये राशि प्रदान की। अन्य कुश्ती के मुकाबलों विजयी रहने वाले पहलवान को 400 और व उप विजेता को 300 रुपये मिले। दंगल में पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि सतौन पंचायत प्रधान रजनीश चौहान मुख्यातिथि और उप प्रधान रामेश्वर शर्मा रहे। जबकि, दंगल के दौरान रेफरी की भूमिका कुलदीप ठाकुर व हिरदा राम तोमर ने निभाई।
----------------------