फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्ष 2015 में भर्ती आशा वर्करों को अभी तक नहीं मिला वेतन

Fri, 01 Apr 2016 07:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो शिलाई (सिरमौर)।
विज्ञापन
चाकू के हमले से घायल वृद्धा की उपचार के दौरान मौत हो गई
विज्ञापन
खंड शिलाई की आशा वर्करों की बैठक शुक्रवार को विश्राम गृह में यूनियन की अध्यक्ष सुनीता ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में चार सूत्रीय मांगों पर विचार विमर्श किया गया। इस दौरान एक प्रस्ताव भी पास किया गया जिसमें सीएमओ से जल्द समस्याओं के निराकरण की मांग की गई।
विज्ञापन


यूनियन अध्यक्ष सुनीता ठाकुर ने बताया कि सरकार ने आशा वर्करों की वर्ष 2015 में भर्ती तो कर दी लेकिन अभी तक उनका मानदेय नहीं दिया गया, जिस कारण उन्हें आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है। बैठक में आशा वर्करों ने नियुक्ति पत्र नहीं मिलने, वेतन निर्धारित न करना, आईडी नंबर व वर्दी नहीं मिलने जैसे मुद्दों पर भी चर्चा की। बैठक में सभी आशा वर्करों ने स्वास्थ्य विभाग को एक प्रस्ताव पारित कर शीघ्र समस्या के समाधान की मांग की है।


इस मौके पर सविता देवी, सुखा देवी, मीरा देवी, बीना देवी, सीमा देवी, सत्या देवी, बबीता, अनिता, नीमा देवी, निर्मला, नीलू, लीला, इंदिरा, मस्तो शर्मा, कांता, दया देवी, लता व किरण सहित दर्जनों आशा वर्कर मौजूद थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें