फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: पड़डूनी पंचायत में पेड़ से गिरने से आशा वर्कर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
उपचार के दौरान मेडिकल कॉलेज नाहन में तोड़ा दम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
धौलाकुआं /पांवटा साहिब (सिरमौर)। विकास खंड पांवटा साहिब की ग्राम पंचायत पड़दूनी में रविवार को पेड़ से गिरने से आशा वर्कर श्यामा देवी (49) की मौत हो गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल महिला को परिजन और ग्रामीण पहले मुख्य सड़क तक लेकर पहुंचे, जहां से एंबुलेंस के माध्यम से मेडिकल कॉलेज नाहन पहुंचाया गया। उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
पंचायत प्रधान हरिकेश चौधरी ने बताया कि श्यामा देवी पत्नी जगमोहन रविवार को पेड़ से गिर गई थीं। सिर समेत शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई थीं। ग्रामीणों की मदद से उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन चिकित्सकों के प्रयास के बावजूद जान नहीं बचाई जा सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्यामा देवी लंबे समय से गांव में आशा वर्कर के रूप में सेवाएं दे रही थीं। वह अपने पीछे पति और तीन बेटियों को छोड़ गई हैं। पंचायत के अनुसार परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर है और उनके पति दिहाड़ी मजदूरी करते हैं। घटना की सूचना तहसीलदार पांवटा साहिब को दे दी गई है। पंचायत ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को फौरी आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाने का आग्रह किया है। महिला की मौत से गांव में शोक की लहर है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें