फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: छुट्टी पर घर आए सेना के जवान की संदिग्ध हालात में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
टोका नगला गांव में सुबह खेत में काम कर रहे थे मुकेश कुमार
विज्ञापन

एक दिन पहले ही छुट्टी पर आए थे घर, क्षेत्र में शोक की लहर

संवाद न्यूज एजेंसी

पांवटा साहिब/धौलाकुआं (सिरमौर)। उपमंडल पांवटा साहिब के टोका नगला गांव में वीरवार सुबह सेना के जवान की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। एक दिन पहले ही छुट्टी पर घर आए थे।

मिली जानकारी के अनुसार मुकेश कुमार (30) पुत्र उजागर सिंह निवासी टोका नगला वीरवार सुबह करीब साढ़े सात बजे अपने खेत में ट्रैक्टर से काम कर रहे थे। परिजन मुकेश को सुरजपुर स्थित एक निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल पांवटा साहिब पहुंचाया। नाहन मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। एसपी सिरमौर निश्चिंत सिंह नेगी ने बताया कि छुट्टी पर घर आए सेना के जवान की खेत में काम करते समय संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गनर मुकेश कुमार वर्तमान में भारतीय सेना की 156 फील्ड रेजिमेंट देहरादून में तैनात थे। पिछले 11 वर्षों से सेना में सेवाएं दे रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स....

अविवाहित थे मुकेश, भाई भी सेना में
ग्रामीणों ने बताया कि मुकेश कुमार अविवाहित थे। परिवार में माता-पिता के अलावा एक भाई और एक बहन है। मुकेश के भाई भी भारतीय सेना में सेवारत हैं। मुकेश की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। ग्रामीणों ने बताया कि मुकेश बहुत ही मिलनसार और मेहनती थे। छुट्टी पर आने के बाद वह घर के काम में हाथ बंटा रहे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें