-प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद सेना की कबड्डी टीम अपने आगामी प्रतियोगिता के लिए रवाना
-अकादमी की कोच अतर सिंगटा, विलम जस्टा और कपिल छिंटा से लिया प्रशिक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। द स्कॉलर्स होम स्कूल और स्कॉलर्स कबड्डी अकादमी में सेना की कबड्डी टीम ने साढ़े तीन महीने का कठिन प्रशिक्षण प्राप्त किया है। जिला सिरमौर में पहली बार सेना की कोई टीम प्रशिक्षण के लिए आई है। प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद सेना की कबड्डी टीम अपनी आगामी प्रतियोगिता के लिए रवाना हो गई है।
स्कॉलर्स कबड्डी अकादमी के कोच अतर सिंह सिंगटा ने बताया कि द स्कॉलर्स होम स्कूल के निदेशक डॉ. एनपीएस नारंग निदेशक का बहुत-बहुत आभार जताते हैं। इन्होंने कबड्डी खेल के लिए इतनी अच्छी सुविधाएं (अकादमी) उपलब्ध करवाई है। उन्होंने भारतीय सेना की टीम को यहां पर करीब साढ़े तीन माह के कड़े प्रशिक्षण लेने के लिए अनुमति प्रदान की थी। जिला सिरमौर के लिए यह अत्यंत गर्व और खुशी का विषय है, कि स्कॉलर कबड्डी अकादमी, पांवटा साहिब में लगभग साढ़े तीन महीने का कठिन एवं बेहतरीन प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद शनिवार को सेना की कबड्डी टीम अपने आगामी प्रतियोगिता के लिए रवाना हो रही है।
अकादमी के लिए यह बड़े सम्मान की बात है कि सेना के खिलाड़ियों ने उनकी अकादमी पर इतना विश्वास जताया है। सेना की टीम ने अकादमी में रहकर कड़ी मेहनत एवं अनुशासन के साथ प्रशिक्षण प्राप्त किया है। जिला सिरमौर में पहली बार सेना की कोई टीम प्रशिक्षण के लिए आई है। इसका मुख्य कारण कोचों पर विश्वास जिसमें अतर सिंगटा, विलम जस्टा और कपिल छिंटा जैसे बेहतरीन कोच पर अपना विश्वास जताया और बेहतर प्रशिक्षण प्राप्त किया।
स्कूल के निदेशक डॉ. एनपीएस नारंग व अकादमी के कोच अतर सिंगटा ने कहा कि हम स्कॉलर कबड्डी अकादमी की ओर से पूरी सेना की टीम को उनके आगामी प्रतियोगिता के लिए हार्दिक शुभकामनाएं देते हैं। हमें पूरा विश्वास है कि यहां से प्राप्त प्रशिक्षण, अनुभव और आत्मविश्वास के साथ प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करेंगे। साथ ही अपने संस्थान, अपने परिवार, रेजिमेंट और यूनिट का नाम रोशन करेंगे।