जिला स्तरीय जूडो प्रतियोगिता में पदक जीतने वाले अरिहंत इंटरनेशनल स्कूल के खिलाड़ी। स्रोत : स्कू
अमन ने रजत, आर्यन नेगी और आर्यवीर सिंह ठाकुर ने जीते कांस्य पदक
जिला स्तरीय जूडो प्रतियोगिता में अरिहंत इंटरनेशनल स्कूल के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। जिला स्तरीय जूडो प्रतियोगिता में अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन पदक अपने नाम किए। 63 किलोग्राम भार वर्ग में अमन सामता ने रजत पदक हासिल किया। वहीं 73 किलोग्राम भार वर्ग में आर्यन नेगी और 40 किलोग्राम भार वर्ग में आर्यवीर सिंह ठाकुर ने कांस्य पदक जीते।
विद्यालय की प्रधानाचार्या स्टिमी मारिया ने पदक विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। खेलों से अनुशासन, आत्मविश्वास और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों का सामना करने की क्षमता विकसित होती है। विद्यालय के चेयरमैन अनिल जैन, महासचिव सचिन जैन और अतिरिक्त कार्यभार देख रहे सम्यक जैन ने भी खिलाड़ियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि विद्यालय विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ खेलों में प्रतिभा निखारने के लिए भी प्रोत्साहित करता है।