फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: साझा जमीन पर निर्माण रोकने का आवेदन खारिज

विज्ञापन
विज्ञापन
नाहन। साझा खाते की जमीन पर निर्माण रोकने को लेकर दायर अंतरिम आवेदन को अदालत ने खारिज कर दिया है। सिविल जज विकास कपूर की अदालत ने कहा कि प्रतिवादी ने संयुक्त खाते में हिस्सा खरीदकर सह-स्वामित्व हासिल किया है और रिकॉर्ड के आधार पर प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि वह अपनी खरीदी संपत्ति पर पहले से मौजूद भवन की दूसरी मंजिल का निर्माण कर रहा था।
विज्ञापन

तहसील शिलाई क्षेत्र का यह मामला भवन सिंह बनाम मोहन सिंह से संबंधित है। भवन सिंह ने अदालत में आवेदन दायर कर प्रतिवादी को दो बिस्वा जमीन पर खोदाई या किसी भी प्रकार का निर्माण करने से रोकने की मांग की थी। प्रतिवादी ने वादी की ओर से लगाए गए आरोपों से इन्कार किया।
अदालत ने रिकॉर्ड का अवलोकन करने के बाद कहा कि वादी के पक्ष में प्रथम दृष्टया मामला नहीं बनता। अदालत ने माना कि वादी अंतरिम राहत के लिए आवश्यक आधार साबित नहीं कर सका। इसके चलते अदालत ने निर्माण पर रोक लगाने की मांग को लेकर दायर अंतरिम आवेदन खारिज कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें