फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: पांवटा में एक और रेडियोलॉजिस्ट ने किया ज्वाइन

विज्ञापन
विज्ञापन
गर्भवतियों को मुफ्त अल्ट्रासाउंड सुविधा मिलना शुरु
विज्ञापन

नौ साल से रेडियोलॉजिस्ट की खल रही थी कमी
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पिछले नौ वर्षों से पांवटा सिविल अस्पताल में अधिकतर समय रेडियोलॉजिस्ट का पद रिक्त रहा। इसके चलते अल्ट्रासाउंड कक्ष में ताले लटके रहते थे। अब दो माह के भीतर दो विशेषज्ञ रेडियोलॉजिस्ट डॉक्टरों ने ज्वाइन कर लिया है। इससे गर्भवती महिलाओं को मिलने वाली फ्री अल्ट्रासाउंड टेस्ट सुविधा दोबारा शुरू हो गई है।
बता दें कि आधे जिले का स्वास्थ्य भार पांवटा सिविल अस्पताल पर है। करीब नौ वर्ष पहले स्थानीय अस्पताल में तैनात रेडियोलॉजिस्ट पदोन्नत होकर सीएमओ बन गए थे। उसके बाद से अधिकतर समय अल्ट्रासाउंड कक्ष में ताले लटके रहते थे। अच्छी मशीनों के बावजूद विशेषज्ञ चिकित्सक का पद रिक्त रहने से मरीजों को बाहरी निजी क्लीनिकों में महंगे दामों पर टेस्ट करवाने पड़ते थे। खासकर सरकार की तरफ से गर्भवती महिलाओं को मिलने वाली निशुल्क अल्ट्रासाउंड सेवा प्रभावित हो रही थी।
विज्ञापन

पिछले विधानसभा चुनाव से पहले व्यवस्था परिवर्तन मंच के संयोजक सुनील चौधरी की टीम ने 11 दिनों तक अस्पताल गेट के बाहर हड़ताल की थी। पिछले करीब तीन वर्षों से रेडियोलॉजिस्ट पद भरे जाने की नोटिफिकेशनें जारी होती रहीं, लेकिन डॉक्टरों ने कार्यभार ग्रहण नहीं किया। दो माह पहले रेडियोलॉजिस्ट डॉ. शशिकांत ने ज्वाइन किया था। इसके बाद अल्ट्रासाउंड शुरू हो गए। हाल ही में एक और रेडियोलॉजिस्ट डॉ. नितिन ने भी कार्यभार संभाल लिया है। इससे सबसे अधिक राहत गर्भवती महिलाओं को मिली है।
विज्ञापन

सिविल अस्पताल पांवटा साहिब के कार्यकारी प्रभारी डॉ. एवी राघव ने कहा कि दोनों रेडियोलॉजिस्ट सेवाएं दे रहे हैं। अस्पताल में अल्ट्रासाउंड की सुविधा नियमित रूप से उपलब्ध है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें